नई दिल्ली: ईद उल फ़ितर का त्योहार पूरे देश मे बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया,देशवासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी,ईद पर गंगा जमनी तहज़ीब का शानदार नज़ारा देखने को मिला,लाख नफरत और कड़वाहट के बीच ईद की खुशियों में हिन्दू मुस्लिम का अटूट बंधन मज़बूत होता हुआ नज़र आया।
మత సామరస్యాన్ని కాపాడేందుకు తెలుగుదేశం ప్రభుత్వం అధిక ప్రాధాన్యం ఇస్తోంది. ఏ మతం వాళ్లైనా రాష్ట్రంలో నిర్భయంగా జీవించేలా ధైర్యం కల్పిస్తోంది. ట్రిపుల్ తలాక్ విషయంలోనూ ముస్లింలను ప్రాసిక్యూట్ చేస్తామంటే మొదట వ్యతిరేకించింది మేమే. pic.twitter.com/ggNCiuHGab
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) June 16, 2018
ईद के दिन राजनीतिक हस्तियों ने भी जनकर मज़ा लिया और ईद के शीर पर सियासी बिसात बिछाने की कोशिश की गई,रमज़ान उल मुबारक में रोज़ा इफ्तार के प्रोग्रामों के बाद अब ईद मिलन समारोह भी मनाए जारहे हैं।
आंध्रा प्रदेश में एक बहतरीन अनोखी मिसाल देखने को मिली जहां मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू ने नमाज़ियों के साथ नमाज़ अदा की।
రంజాన్ పర్వదినాన విజయవాడ మున్సిపల్ స్టేడియంలో నిర్వహించిన వేడుకల్లో పాల్గొని ముస్లిం సోదరులతో కలిసి ప్రార్థన చేశాము. నూతన రాష్ట్రానికి అన్ని విధాలా సహకరించి, ప్రజలంతా సంతోషంగా ఉండేలా చేయాలని అల్లాను వేడుకున్నాము. pic.twitter.com/fMVHJSZXWH
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) June 16, 2018
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के गांधी नगर स्टेडियम में नमाज अदा की। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच में नमाज पढ़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायडू ने नमाज के पूरे नियम भी अपनाए।
आपको बता दे कि देश भर में ईद का की रोनक है। दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाजियों ने नजाम पढ़ कर देश और कौम के लिए दुआ मांगी। ईद के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।