जशपुर। जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की सूचना मिली है। मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, अब तक दुर्घटना का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मीडिया से सूचना मिलते ही वे, पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नारायणपुर के आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। लेकिन, उन्हें विमान दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी सुराग न छूटे। वन विभाग की टीम पहाड़ और घने जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है।





Leave a Reply