उत्तर प्रदेश राज्य

अलीगढ : गगन कुमार ने प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी की, भाजयुमो ने दर्ज करवाया मुकद्म्मा!

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर शनिवार को अलीगढ़ जिला भाजयुमो ने थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया। कार्यकर्ताओँ ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

अतरौली थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी गगन कुमार नामक एक युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। युवक द्वारा एक अमर्यादित पोस्टर भी जारी किया गया। इससे गुस्साए भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता थाना क्वार्सी पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। कार्यकर्ताओँ ने थाने में हंगामा काटा।


आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, आकाश गुप्ता, जिला मंत्री विक्की चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं कयामपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन की अगुवाई में चल रही बैठक में भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने इस मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा रहे है। रास्ट्र विरोधी मानसिकता के लोग उनका अपमान करने में लगे हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने अलीगढ़ एसएसपी से इस संबंध में बात की। एसएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।