देश

भारतीय जनता पार्टी ने #TripuraElections2023 के 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की!

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी। यहां पढ़ें पूरी सूची…

बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।

ANI_HindiNews
@AHindinews

त्रिपुरा में TMC की स्थिति गोवा से भी खराब होगी। वहां TMC के जितने भी उम्मीदवार होंगे, उन सभी की जमानत जब्त हो जाएगी। वहां लड़ाई केवल भाजपा और CPM-कांग्रेस गठबंधन के बीच रहेगी: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, कोलकाता


ANI_HindiNews
@AHindinews

भाजपा ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

ANI_HindiNews
@AHindinews

#TripuraElections2023 बीजेपी के कुल 60 सीटों में से 48 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे।