नई दिल्ली: बिहार में दिनदहाड़े लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सहरसा का है। जहां कुछ मनचलों ने एक स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़खानी की है।
केवल इतना ही नहीं उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है।
नालंदा,गया,मधुबनी,कैमूर,जहानाबाद,रोहतास, सासाराम,आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है।
मुज़फ़्फ़रपुर व पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ।
चाचा, नींद से जागिये।https://t.co/TYRsOoHVzw
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 28, 2018
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित छात्रा साइकिल की कैरियर पर किताब रखकर पढ़ने जा रही है या पढ़कर वापस घर जा रही है। इसी दौरान मनचले लड़के उसे घेरकर छेड़खानी करना शुरू कर देते हैं।
लड़की मनचलों से परेशान ना करने की विनती कर रही है। केवल इतना ही नहीं लड़की के साथ चल रहे लड़के ने जब उसे मनचलों से बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न.
नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?
https://t.co/ADzKnfp3fr— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 27, 2018
पुलिस ने वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़िता और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर करके अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने की कोशिश करेगी।
https://twitter.com/akeelahmad478/status/1034334627870253057?s=19
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा के साथ लगभग आधा दर्जन मनचले बदतमीजी कर रहे हैं। वह बीच रास्ते पर लड़की को घेरकर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं।
जब पीड़िता भागने की कोशिश करती है तो वह उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते हैं। लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ता है।
इस घटना की वजह से एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सवाल उठ रहा है कि कैसे मनचलों में पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बिहार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?