देश

Video:मीटू केम्पेन में फँसे BJP नेता शाहनवाज़ हुसैन,महिला ने दर्ज कराया मुक़दमा,वीडियो हुई वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चलाये जारहे मिटू कैम्पेन में देश की कई बड़ी हस्ती फंसती हुई नजर आरही हैं,कई दिग्गज चेहरों का पर्दाफाश होने के बाद अब काली करतूत वालो के चेहरों का रँग उड़ता हुई दिखाई देरहा है,रोज़ाना किसी ना किसी का नाम आने से महान हस्तियाँ लम्हों में रुस्वा होरही हैं।

महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ चलाये जारहे इस हैश टेग में अब तक बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक और कॉरपोरेट घराने के कई दिग्गज फँस चुके हैं

पिछले दिनों मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का नाम आया था। एमजे अकबर नेता बनने से पहले पत्रकार हुआ करते थे, वे कई बडे अखबारों के संपादक रहे। लेकिन मीटू अभियान के तहत उनके खिलाफ लगभग दर्जनभर महिलाओं ने यौन शोषण की शिकायत की है।

https://twitter.com/ZeeRepublic/status/1051076405352517632?s=19

अब एक और भाजपा नेता सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने भाजपा नेता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने कहा है कि उसने शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्वाई नहीं हो पाई।

आरोप लगाने वाली महिला का नाम पूनम पांडेय है। जिसने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बलात्कारी है उसने मेरा रेप किया है मेरी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने कहा कि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी बलात्कारी है उसके केस को क्यों दबाया जा रहा है पार्टी सत्ता में है इसलिए।

बता दें कि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर लगातार एक के बाद एक आरोपों का सामना कर रहे हैं, अब सीएनएन की जर्नलिस्ट “मेजली डे पाई कैंप” ने विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर पर “मी टू” का आरोप लगाए हैं कि जब वो महज 18 साल की थीं और “एशियन एज” में इंटर्नशिप कर रही थीं तब इस सीनियर जर्नलिस्ट एम जे अकबर ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। एम जे अकबर पर अब तक कुल 10 महिलाओं ने “मी टू” का आरोप लगाया है और लगभग सबने एक बात “कामन” कही है।