देश

Video:बीच सड़क पर गाय ने मोटरसाइकिल वाले को टक्कर मारकर गिराया,सिर्फ मुस्लिम आए बचाने

नई दिल्ली: गाय को मां कहते हैं। इसीलिए जब कोई गाय पर अत्याचार करता है तो भुजाएं फड़क उठती हैं। वध के लिए ले जा रही गायों को बचाने के लिए गौरक्षक आगे आते हैं।फिर हत्या तक हो जाती है। ऐसे ही गोरक्षकों को इस खबर के साथ वीडियो जरूर देखना चहिए।

बात मदिया कटरा रोड की है। यहीं पर निवास है प्रमुख जूता निर्यातक नजीर अहमद का। रविवार रात 10 बजे उनके घर के समक्ष जो कुछ हुआ, वह दर्दनाक है।

बीच रोड पर गौवंश बैठे हुए थे। लोग सड़क पर निकल रहे थे। इसी दौरान गौवंश सड़क से उठा और चलने लगा। इस हड़बड़ी में एक बाइक सवार उससे टकरा गया।

आप अंदाज लगा सकते हैं कि क्या हाल हुआ होगा? राहगीरों को इस दुर्घटना से कोई मतलब नहीं था। वे तो एक नजर डालते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।आसपास के दो लोग आए। पुलिस आ गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या कहते हैं नजीर अहमद

इस पूरे प्रकरण पर नीजर अहमद का कहना है कि दुर्घटना की वजह समझी जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की वजह है।

मेरी शहरवासियों और अधिकारियों से गुज़ारिश है कि बिना गंदी राजनीति और बिना हिन्दू मुस्लिम नज़रिए से इस मसले की ओर ध्यान दें, ताकि ना किसी गाय को चोट लगे और ना ही कोई इंसान किसी हादसे का शिकार हो।

पूरे शहर का यही हाल

वैसे शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर आवारा गायें विचरती रहता हैं। इनकी ओर न तो नगर निगम का ध्यान है और न ही गोरक्षकों का। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आवारा गायों के लिए गौशाला बनाने की घोषणा की है।

इसके लिए धनरशि भी भेज दी गई है। मुश्किल यह है कि अभी तक गौशाला का कहीं अता-पता नहीं है। शहरी क्षेत्र में गायें दुर्घटना का कारण बन रही हैं तो देहात क्षेत्र में फसलें चर रही हैं।

किसान दिवस में किसान इन आवारा जानवरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। हर बार गोशाला बनेगी, यह कहकर टरका दिया जाता है।