दुनिया

Video:देखिये सीरिया में आसमान से बम गिराते विमान जो मिनटों में शहर को क़ब्रिस्तान बना रहे हैं

नई दिल्ली: सीरिया में रूस,सीरिया,ईरान की सैनाओं ने संयुक्त रूप से घोता नामी शहर में विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रखा है जिसमें एक हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जाचुके हैं जिनमें सबसे अधिक संख्या में मासूम बच्चे हैं जिन्होंने कोई गुनाह नही किया है।

https://twitter.com/save_ghouta/status/972903198846484481?s=19

ट्वीटर पर घोउता से जो वीडियो आरही हैं वो बड़ी ही भयानक हैं जो किसी भी पत्थर दिल इंसान को पिघला देंगी लेकिन उनका कातिलों पर इसका कोई असर नही पड़ रहा है,वीडियो में नज़ारा दिखाया गया है कि आसमान से बम एक इमारत पर गिरते हैं और चंद लम्हों में पूरी की पूरी इमारत ढेर होकर धूँआ में तब्दील होजाती है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में भारी विस्‍फोटों के साथ सीरियाई सेना पूर्वी घोउटा में अंदर तक प्रवेश कर गई है। मगर विद्रोहियों से आजाद कराने के नाम पर जुटी सेना के विस्‍फोटों का शिकार सबसे ज्‍यादा आम जनता हो रही है, जिसके कारण पश्‍चिमी देशों की ओर से सीरिया सरकार की काफी निंदा की जा रही है। इस हमले से बचने के लिए लोग शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर हैं, जहां सैकड़ों की संख्‍या में लोगों के लिए सिर्फ एक ही टॉयलेट है। ऐसे में यहां की बदहाल स्थिति का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूर्वी घोउटा क्षेत्र में लगातार सीरिया की सरकार समर्थित सेना आगे बढ़ रही है। पिछले एक महीने में विद्रोहियों पर इस क्षेत्र में लगातार हमले हो रहे हैं। रूसी फाइटर विमान लगातार हमला कर रहे हैं। इसमें हजारों लोगों प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को पूर्वी घोउटा में जबरदस्‍त हवाई हमले किए गए, जिसकी आड़ में हजारों नागरिक सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में भाग आए।