उत्तर प्रदेश राज्य

UK : देवभूमि में हिंदू जागरण मंच ज़िलाध्यक्ष को पुलिस ने रेप के मामले में अरेस्ट कर जेल भेजा!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रेप के मामले में अरेस्ट कर जेल भेजा

UK : देवभूमि में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के बागेश्वर जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला को उत्तराखंड पुलिस ने रेप के मामले में अरेस्ट किया हैं। आरोप हैं की नवीन रौतेला ने ट्यूशन पढ़ने आ रही किशोरी को डरा धमका हवस का शिकार बनाया। अब ब्लैकमेल कर सेक्स के लिए दबाव बना रहा था। किशोरी के पिता की तहरीर पर नवीन रौतेला पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ कोतवाली में मु. सं. 87/2023 धारा 376 (च)/506 एवं 5)ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया।

कांग्रेस ने पुतला फूंका…
@INCIndia
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए।बागेश्वर में कांग्रेसियों ने युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के कृत्य की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के लिए राज्य सरकार के खिलाफ भी नाराजगी प्रकट करते हुए नारेबाजी की।कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर पुतला जलाया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।