सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony Live Updates : कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे।
हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे : मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का ‘रथ’ थाम दिया।
हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं : शिमला
सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज शिमला में कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।
सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया
सुखविंदर सुक्खू ने शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया है।