#OYO #aligarh : ओयो होटल मे चल रहा था गन्दा काम, रूम मे सर्विस देते मिली तीन महिलाये!
Parvez KhanComments Off on #OYO #aligarh : ओयो होटल मे चल रहा था गन्दा काम, रूम मे सर्विस देते मिली तीन महिलाये!
TRUE STORY @TrueStoryUP ओयो होटल मे चल रहा था गन्दा काम.. रूम मे सर्विस देते मिली तीन महिलाये… ग्राहक, होटल मालिक सहित 5 अरेस्ट..
UP: अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां ओयो होटल की आड़ में लंबे समय से खुलेआम सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की।सीओ गभाना और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अभियान चलाकर हाईवे के महरावल पुल के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें टीम ने मौके से होटल मालिक व तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=-vQT2ihHXPk
टीम के पहुंचने पर मची भगदड़..
देह व्यापार की सूचना पर सीओ सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार कोल प्रवेश कुमार और क्षेत्रिय पुलिस ने हाईवे पर महरावल पुल के पास स्थित होटल राज रेजीडेंसी छापेमारी की। अधिकारियों को यहां पर सेक्स रैकेट चलने की पक्की सूचना मिली थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब इनकी तलाशी ली गर्इ तो इनके पास से 5 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकद रुपए और सेक्स संबंधी आपत्ति जनक सामग्री बरामद की गई है। जिसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस थाने ले आर्इ और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला की लंबे समय से यहां देह व्यापार का काम चल रहा था।
पश्चिम बंगाल की है दो महिलाएं…
सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि पुलिस की छापेमारी में होटल मालिक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति और तीन महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं। तीन में से दो महिलाएं मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और लंबे समय से इस रैकेट में काम कर रही थी। वहीं एक महिला ने खुद को शाहजहांपुर का रहने वाला बताया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर जॉनी उर्फ गोलू मौके से भागने में सफल रहा। वह सासनीगेट का रहने वाला है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं होटल मालिक बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास रोड स्थित इंदिरा नगर का रहने वाला है और उसी के संरक्षण में होटल में यह काम लंबे समय से चल रहा था।
गभाना, लोधा में अक्सर मिलती हैं शिकायतें..
अलीगढ़ के गभाना और लोधा क्षेत्र में कई फर्जी होटल चल रहे हैं। जो ओयो के नाम पर होटल संचालित करते हैं। इन पर अक्सर देह व्यापार कराने के आरोप लगते रहते हैं और पुलिस कई बार इन होटलों पर छापेमारी भी कर चुकी है। लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर इलाके में भी इलाके के लोग देह व्यापार का कारोबार होने का आरोप लगाते रहते हैं। इसमें कई बार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगते रहे हैं। #OYO #aligarh @aligarhpolice
TRUE STORY @TrueStoryUP घर में ही फांसी पर लटकी मिली महिला सिपाही की लाश, हत्या की आशंका… UP : लखनऊ में एक महिला सिपाही का सोमवार को घर में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। 2016 बैच की सिपाही साक्षी वर्मा (29) माड़ियाव में पति और 2 बच्चों के साथ रह रही थी। चौक […]
TRUE STORY @TrueStoryUP चलती ट्रेन में महिला से रेप! पुलिस ने कोच का दरवाजा तोड़कर आरोपी को दबोचा…..रेप के बाद आधे कपड़ो मे नंगे पैर भागी पीड़िता MP : सतना जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ चलती ट्रेन में रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी की दरिंदगी […]
Abhinav Mishra @abhinav_blogger प्रवेश शुक्ला के माँ बाप टीवी पर न्याय मांग रहे है। उनके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही चालू कर दी गयी है। माँ बार बार बेहोश हो रही है। 🙁 पिता टीवी पर कह रहे है, मेरा घर कानूनी रूप से बना है, इसको क्यो तोड़ा जा रहा है। ये मेरे बाप […]