देश

National Herald Case LIVE : राहुल गाँधी पुलिस की हिरासत में,जाने सब कुछ

खास बातें

Sonia Gandhi ED Interrogation: नेशनल हेराल्ड(National Herald Case) अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंची हैं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। सोनिया गांधी की पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

लाइव अपडेट

01:55 PM, 26-Jul-2022
सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ का विरोध कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया लेकिन राहुल गांधी अकेले विजय चौक पर मोर्चा संभाले हुए थे। लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। वहीं राहुल को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट भी किया साथ में इंदिरा गांधी की तस्वीर भी डाली है।

जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।

बाँधने मुझे तो आया है,
जंजीर बड़ी क्या लाया है?

इतिहास दोहरा रहा है…

12:47 PM, 26-Jul-2022

विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं मोदी जी: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है। हम इससे डरने वाले नहीं है..हम लड़ते रहेंगे।

12:40 PM, 26-Jul-2022

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। वे विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल ने कहा कि सभी सांसद यहां पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो

ANI
@ANI
·
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi detained by Delhi Police at Vijay Chowk

Congress MPs had taken out a protest march from Parliament to Vijay Chowk

12:31 PM, 26-Jul-2022

विजय चौक पर राहुल ने अकेले संभाला मोर्चा

सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ का विरोध कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है हालांकि राहुल गांधी अकेले विजय चौक पर मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है लेकिन वे वहां से हट नहीं रहे हैं।

12:27 PM, 26-Jul-2022

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

ईडी द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
यहां देखें वीडियो…

ANI
@ANI
·
#WATCH | Delhi: Congress party workers protest outside the AICC headquarters against the questioning of the party’s interim President Sonia Gandhi by the ED

 

12:12 PM, 26-Jul-2022

पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में विजय चौक तक मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य को हिरासत में लिया गया।

12:08 PM, 26-Jul-2022

विजय चौक पर धरने पर बैठे राहुल

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध लगातार जारी है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक की ओर मार्च किया।
यहां देखें वीडियो…

ANI
@ANI
·
#WATCH | Delhi: Congress MPs march from Gandhi Statue in the Parliament premises towards Vijay Chowk, in protest against ED questioning of party’s interim president Sonia Gandhi in National Herald case.

Rahul Gandhi also taking part in the protest march.

11:36 AM, 26-Jul-2022

भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी खुद के पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है। देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं?

11:16 AM, 26-Jul-2022

ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं। सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद हैं।

ANI_HindiNews
@AHindinews
·
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं।

 

10:15 AM, 26-Jul-2022

कांग्रेस का सत्याग्रह ड्रामा: संबित पात्रा

भाजपा नेता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के सत्याग्रह को उन्होंने ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पांच हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकील इस केस को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन कोर्ट ने केस खारिज करने से मना कर दिया।

10:12 AM, 26-Jul-2022

राजघाट के पास सत्याग्रह करने से रोका जा रहा: कांग्रेस

सोनिया से ईडी की पूछताछ से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजघाट पर सत्याग्रह करने से रोका जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर आने-जाने से रोका जा रहा है। संसद में हमारी पार्टी आज भी आवाज उठाएगी।

09:14 AM, 26-Jul-2022

कांग्रेस का संसद से सड़क तक प्रदर्शन

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज कांग्रेस फिर संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करेगी।

09:03 AM, 26-Jul-2022

सोनिया के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

08:53 AM, 26-Jul-2022

National Herald Case LIVE: प्रदर्शन के लिए अकेले बच गए थे राहुल, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी आज दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।