देश

Mumbai : कस्टम अधिकारियों ने दबोचा, बेल्ट में छुपाकर 12 किलो सोना ले जा रहा था सूडानी यात्री

अधिकारियों ने बताया, यात्री अपनी बेल्ट में छुपाकर सोना ले जाने की फिराक में था, जिसे पकड़ लिया गया। सोने की कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये है।

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक सूडानी यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 किलो सोना बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बताया, यात्री अपनी बेल्ट में छुपाकर सोना ले जाने की फिराक में था, जिसे पकड़ लिया गया। सोने की कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया, आरोपी के सहयात्रियों ने उसे बचाने के लिए एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया, लेकिन सभी को काबू में कर लिया गया। इसके बाद पूछताछ के आधार पर अधिकारियों ने छह यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं छह को वापस भेज दिया गया है।