देश

#Maharashtra : लड़की ने 2 वर्ष से लगातार हो रहे यौन शोषण से तंग आकर अपने पिता रमेश का प्राइवेट पार्ट काट डाला : वीडियो

TRUE STORY
@TrueStoryUP
महाराष्ट्र के पालघर मे 24 साल की लड़की ने 2 वर्ष से लगातार हो रहे यौन शोषण से तंग आकर अपने सौतेले पिता रमेश भारती का प्राइवेट पार्ट काट डाला। गले व मुँह पर भी चाकू से वार किए। हमले के बाद लड़की की वीडियो आई है.. जिसमे वह अपने ऊपर हो रहे जुल्म की बात कह रही है। पिता की मौत के बाद लड़की की माँ ने रमेश से दूसरा विवाह किया था। मगर पिता उसकी माँ मे कम बेटी मे ज्यादा रूचि रखने लगा था।

गत दिवस आरोपी रमेश भारती ने फिर से लड़की को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, तो उसने पहले आरोपी को आंखों पर पट्टी बांधकर सेक्स की बात कही। पिता इस नए तरीके पर झट से तैयार हुआ। आँख पर पट्टी बांधते ही लड़की ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोपी दर्द से तड़पता हुआ किसी तरह घर से बाहर निकला, लेकिन गुस्से से भरी लड़की ने उसे सड़क पर रोककर दोबारा हमला किया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई।

पीड़ित लड़की ने लोगों को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया, इसलिए उसने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और उसे चाकू फेंकने के लिए कहा। कुछ देर बाद लड़की ने चाकू फेंक दिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।