खेल

#INDvSL भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, आठवीं बार चैंपियन बनी, 50 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, एक ओवर में सिराज ने चार विकेट झटके!

आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले गए। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया।

https://twitter.com/i/status/1703377059941376127

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, आठवीं बार चैंपियन बनी
भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है।


50 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।


सिराज का पहला फाइव विकेट हॉल
सिराज ने वनडे में पहला फाइव विकेट हॉल लिया। यानी उन्होंने पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके। श्रीलंका ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यह वनडे में छह विकेट गंवाने के समय तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। वहीं, श्रीलंका ने 12 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। यह किसी वनडे फाइनल में पांच विकेट गंवाने के समय दूसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है।

सिराज का कहर
छठे ओवर में 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे।

एक ओवर में सिराज ने चार विकेट झटके
सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। फिलहाल क्रीज पर कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस हैं।

ɅMɅN DUВΞY 🇮🇳
@imAmanDubey

“W 0 W W 4 W” Sri Lanka 50 All Out.

What a crazy bowling by Mohammed Siraj 🤯

Vishal Verma
@VishalVerma_9
Mohammed Siraj after taking 6 wickets against Sri Lanka in Asia Cup finals and helping dismiss entire team for 50 All out – Lowest ever ODI score against India!

Unplayable spell from Miyan bhai, someone please check on Daniel Alexander! 💀