उत्तर प्रदेश राज्य

#Ghaziabad : बृज किशोर मर्डर केस मे क़ातिल निकली उसी की पत्नि और आशिक़

TRUE STORY
@TrueStoryUP
बृज किशोर मर्डर केस मे क़ातिल निकली उसी की पत्नि और आशिक….

गाजियाबाद पुलिस ने किया खुलासा.. अवैध संबंधों के फेर मे पत्नि के इशारे पर ही आशिक ने साथी संग मिलकर ली थी पति की जान

पहले शराब पिलाई फिर चाकू से गला चाक कर डाला.. साँसे नहीं टूटी तो सिर पर बरसा दी ईंटे

UP : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में छिजारसी अंडरपास के पास की गई बृज किशोर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। हत्या में शामिल दो फुफेरे भाई शीलेन्द्र व नन्हे के साथ मृतक की पत्नी पुष्पा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपित के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे।आरोप है कि मृतक अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। गला रेतकर दोनों भाइयों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया है।

चार दिसंबर को मिला शव…

चार दिसंबर को छजारसी अंडरपास के पास ग्रीन बेल्ट पर शव मिला था। उसका गला कटा था और सिर कुचला हुआ था। शव की पहचान जिला बदायूं के वसेला गांव के बृज किशोर के रूप में हुई थी। बृज किशोर नोएडा सेक्टर-63 के छिजारसी में किराये के कमरे में रहता था।बृज किशोर की हत्या के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले शीलेंद्र और नन्हे गायब थे। दोनों के मोबाइल नंबर खंगाले गए तो पता चला कि शीलेंद्र की बृज किशोर की पत्नी पुष्पा से बात होती थी। दोनों के अवैध संबंध थे। इससे इन पर हत्या का शक गहरा गया। पुलिस ने शीलेंद्र और नन्हे को छिजारसी कट से गिरफ्तार कर लिया।शीलेंद्र शाहजहांपुर और नन्हे फर्रुखाबाद का रहने वाले हैं, जिस मकान में बृज किराये के कमरे में रहता था, उसी मकान में दोनों आरोपित भी किराये के कमरे में रहते थे।

मृतक की पत्नी को कराई थी खरीदारी…

पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल ने बताया कि बृज किशोर ने शीलेंद्र से कुछ पैसे उधार लिए थे। इस बात को लेकर भी दोनों में विवाद चल रहा था। बृज किशोर की पत्नी पुष्पा के शीलेंद्र से अवैध संबंध हो गए थे। बृज किशोर इसका विरोध करता था। वह पत्नी को अपने गांव वसेला छोड़ आया था।इसके बाद भी पुष्पा और शीलेंद्र की फोन पर बात होती थी। शीलेंद्र ने गांव जाकर पुष्पा को कपड़े सहित अन्य सामान खरीदकर दिया था। इसके बारे में मृतक को पता चल गया था। इसके बाद मृतक भी अपने गांव चला गया था।

ऐसे रची साजिश…

मृतक अपना घर का सामान छिजारसी में कमरे में छोड़कर गांव चला गया था। चार दिसंबर को वह अपना सामान लेने के लिए छिजारसी गया था। उसके आने की जानकारी पुष्पा ने पहले से ही शीलेंद्र को दे दी थी। शीलेंद्र और नन्हें साजिश के तहत बृज किशोर को छिजारसी अंडरपास ले गए। दोनों ने पहले उसे शराब पिलाई। इस दौरान बृज किशोर से उनका झड़प भी हुई थी ।तभी शीलेंद्र ने बृज किशोर का चाकू से गला रेत दिया। नन्हें और शीलेंद्र ने उसके सर को ईंट से कुचल दिया। दोनों आरोपित फरार हो गए। वह अपने कमरे पर भी नहीं पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट को बरामद कर लिया है।