बागपत सीमा में टूटा बांध। #live pic.twitter.com/j5o1u1t0on
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 14, 2023
TRUE STORY
@TrueStoryUP
Delhi ही नहीं चारों तरफ पानी का खौफ! अब गाज़ियाबाद में लोनी के पास बांध टूटा, #NDRF की टीम लगानी पड़ी…
दिल्ली के साथ ही यमुना के बाढ़ का पानी अब लोनी एरिया में घुसने लगा है। अलीपुर बांध मे तीन जगह दरार आने के बाद बांध आखिर दोपहर बाद बागपत सीमा में टूट गया। बांध टूटने से यमुना का पानी सुभानपुर होते लोनी के अलीपुर से होते हुए पचायरा और आवास विकास की तरफ बढ़ चुका है। उधर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। बागपत प्रशासन मौके पर तैनात है, लेकिन लाचार है। किसी भी स्थिति में पुस्ते का कटाव नहीं रुक पा रहा है।
A view from magenta line #metro over kalindi kunj. Look at the Yamuna levels here. #delhiflood #DelhiRains pic.twitter.com/BxmQtpGn1E
— Vineeta Asthana 🇮🇳 (@asthanavineeta) July 14, 2023
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 30 फुट से अधिक पुस्ता कट चुका है और धीरे-धीरे इसका कटाव बढ़ता ही जा रहा है।बाढ़ का पानी लोनी इलाके में घुसने से आवास विकास की कॉलोनी ट्रॉनिका सिटी, पूजा कॉलोनी, दौलत नगर, इलाइचीपुर, खानपुर, हरमपुर, राम पार्क एक्सटेंशन, खुशहाल पार्क, अंसल स्टैंड कॉलोनी के अलावा लोनी की सैकड़ों कालोनियों में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है हालात अगर यही रहे तो देर रात तक पानी कई कालोनियों को अपनी चपेट में ले सकता है। उधर, गुरुवार सुबह हरमपुर के सामने पुस्ते पर दरार देखी गई।
https://twitter.com/i/status/1679781272296787968
प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से यमुना की तरफ से हो रहे कटाव को रोककर दुरुस्त कराया। वही डूंगरपुर के पास भी उससे पर दरार और कटाव की सूचना पर गाजियाबाद प्रशासन ने दुरुस्त किया। बता दें कि बुधवार को पचायरा से आगे नूरपुर के पास पुस्ते में कटाव हो गया था। लेकिन ग्रामीणों और प्रशासन की मुस्तैदी से उस कटाव को रोक दिया गया था।
https://twitter.com/i/status/1679780557897744386
यमुना पूरे उफान पर, सभी रिकॉर्ड तोड़े..
लोनी में पचायरा के पास उफनती यमुना नदी का जलस्तर पुराने सभी रेकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर 212.30 मीटर पर बह रही थी, शाम पांच बजे जलस्तर में कुछ और बढ़ोत्तरी हुई है। अलीपुर पुस्ते के टूटने की आशंका के चलते ग्रामीण भयभीत हैं और लगातार पुस्ते की निगरानी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन भी पुस्ते पर निगरानी बनाए हुए हैं और रिसाव संभावित स्थानों की रिपेयरिंग करा रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी के कारण लोनी में यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है।
Welcome to Delhi Metro..#Delhirains pic.twitter.com/ql6Aw3lpxs
— Sanatan Dharm 24 (@sanatan_dharm24) July 6, 2023
#PragatiMaidanTunnel: The main tunnel connects Ring Road with India Gate via Purana Qila Road passing through Pragati Maidan.
Cracks inside the tunnel roof, cracks on sidewalls & several other issues…#DelhiRains #YamunaWaterLevel pic.twitter.com/buEauqpShH
— विवेक सिंह नेताजी (@INCVivekSingh) July 12, 2023