देश

#Delhi: हिस्ट्रीशीटर निकला नक़ली पुलिस वाला….छात्रा से किया रेप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी रवि को पकड़ा!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसा युवक…बॉय फ्रेंड संग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने गया था शातिर.. छात्रा से किया रेप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी रवि को पकड़ा.. स्कैच से हुई पहचान..

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर है कि राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में साउथ कैंपस में MSc की सेकेंड ईयर की एक स्टूडेंट के साथ रेप हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस रेप कांड को अंजाम दिया है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। हालांकि बाद में
@DelhiPolice
की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लड़की को धमकाकर किया बलात्कार..

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 7-8 जुलाई की रात आरोपी 20 साल की पीड़ित लड़की के घर खुद को पुलिस वाला बताते हुए पहुंचा था। इसके बाद उसने लड़की को धमकाना शुरू किया। आरोपी ने लड़की को धमकाया कि मैंने तुम्हारा वीडियो तुम्हारे बॉयफ्रेंड के साथ बनाया है। वह लड़की का पीछा करते हुए उसके घर पहुंचा था ।उसके बाद आरोपी पीड़िता को घर की छत के एक किनारे पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पीड़िता पहले से नहीं जानती और ये एक ब्लाइंड केस था। जानकारी मिली है कि मामले की जांच लोकल पुलिस के साथ क्राइम की टीम भी कर रही थी। आरोपी रवि सोलंकी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की और ब्वॉयफ्रेंड का बनाया था वीडियो..

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक आरोपी रवि ने गाड़ी में रोमांस कर रहे लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई थी। उसके बाद रवि लड़की का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा था। आरोपी ने लड़की को धमाकर घर की सीढ़ियों पर ही उसका रेप किया। पीड़िता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

हिस्ट्रीशीटर निकला नकली पुलिस वाला..

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ने भी जांच शुरू की और सीसीटीवी और बाकी सबूतों को जुटाने के बाद क्राइम ब्रांच रवि सोलंकी तक पहुंची। जिसके बाद रवि सोलंकी की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। रवि सोलंकी कोई पुलिस वाला नहीं है, बल्कि पहले भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।