देश

Breaking : #सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, वो कल शपथ लेंगे!

हिमांचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे. वो कल (रविवार को) शपथ लेंगे.

ये जानकारी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पत्रकारों को दी.

उन्होंने बताया कि विधायकों ने सुक्खू को अपना नेता चुना.

मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल के विस्तार बाद में किया जाएगा

सुक्खू ने कहा, “जो वादे हमने हिमाचल की जनता से किए हैं, उन्हें अक्षरश: लागू करने की ज़िम्मेदारी मेरी है. हमने कहा था कि हम राजनीति सिर्फ़ सत्ता के लिए नहीं करते हैं.”

सुक्खू ने कहा कि वो गांधी परिवार के आभारी हैं जिन्होंने राजनीति में उन्हें आगे बढ़ाया.

ANI
@ANI

Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu to be CM of Himachal Pradesh and Mukesh Agnihotri to be Deputy CM. Oath ceremony will take place tomorrow at 11 am: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel