दुनिया

मिस्र में एक बड़ा बस हादसा, 21 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

मिस्र में एक बड़ा बस हादसा देखने को मिला है। यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, मिस्र में एक बस के नदी में गिरने से 21 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। इस बस में 35 लोग यात्रा कर रहे थे। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। सरकारी बयान में कहा गया है कि मिस्र के नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। स्वास्थय मंत्रालय से जुड़े अधिकारी शरीफ़ मकीन ने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल थे। बस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दिख रहा है कि बस पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि देश की राजधानी क़ाहिरा से लगभग 100 किमी दूर उत्तर-पूर्व में दक़ाहलिया प्रांत में ये हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और मेडिकल स्टाफ पहुंचा। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन के जरिए पानी से निकाला गया है।