देश

लोमड़ी के हमले में पांच लोग घायल : बांसवाड़ा राजस्थान से धर्मेन्द्र कुमार सोनी की रिपोर्ट!

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी
9783421590

लोकेशन बांसवाड़ा
लोमड़ी के हमले में पांच जने घायल

– कुशलगढ़ के बस्सी गांव का मामला

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में वन विभाग की कुशलगढ़ रेंज के बस्सी गांव के आबादी क्षेत्र में आई एक लोमड़ी के हमले में पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक बच्चे को लोमड़ी ने बुरी तरह नोच लिया।

जानकारी के अनुसार छोटी सरवा क्षेत्र के बस्सी गांव में जीवनलाल का परिवार बुधवार रात घर में सोया था। समीप के वन क्षेत्र से अचानक लोमड़ी आई। उसमें सोए हुए लोगों पर हमला कर दिया। इससे गवरा पत्नी जीवनलाल, छोटूराम पुत्र दौला, गोपीलाल पुत्र जीवनलाल और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लोमड़ी ने 10 वर्षीय गोपीलाल के मुंह को बुरी तरह से नोच लिया। शोर मचाने पर लोमड़ी भाग निकली। वहीं शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। बाद में सभी घायलों को बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए भेजा। दोपहर में सभी घायल बांसवाड़ा पहुंचे जहां उनका उपचार किया जा रहा है।\