उत्तर प्रदेश राज्य

शमा ने फांसी के फंदे पर लटक जान दी

TRUE STORY
@TrueStoryUP
UP के बुलंदशहर मे स्याना की शमा (18) ने फांसी के फंदे पर लटक जान दी। जैसे ही इस बात की जानकारी उसके प्रेमी कुश को हुई उसने भी जान देने की ठानी। 14 घंटे बाद कुश ने भी जान दें दी।

जांच मे खुला मामला…

पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत एक जून को शमा और कुश घर से कहीं चले गए थे। इस मामले में मृतका शमा की मां ने कुश के खिलाफ उसके अपहरण की तहरीर दी थी। उस दौरान समां नाबालिग थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। शमां को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक कुश को जेल भेज दिया था। करीब एक डेढ़ माह जेल में रहने के बाद न्यायालय द्वारा युवक को जमानत दी गई थी। जिसके बाद से वह दोनों अपने-अपने घरों में ही रह रहे थे। लेकिन, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होता गया।

दोनों के ही परिजन नही थे राज़ी..

अलग अलग समुदाय के होने के चलते दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या किया जाना मान रही है। हालांकि, अभी दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।