देश

बाबा सिद्दिकी की हत्या का गहरा राज़ क्या है? क्या कोई ‘GREAT GAME’ चल रहा है? सलमान ख़ान की जान के पीछे कौन पड़ा है? जानिये

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पुलिस को शक है कि यह पूर्व नियोजित थी। दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया वह बीते करीब डेढ़-दो महीने से कुर्ला इलाके में किराए पर रहकर बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने तीसरे आरोपी की पहचान कर ली है और वह भी यूपी का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनमें से एक हरियाणा और एक यूपी का निवासी है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इन एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि वे बाबा सिद्दीकी की हत्या के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या में सुपारी लेकर हत्या, व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीन विवाद में हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों को हत्या के लिए 50-50 हजार रुपये एडवां मिले थे और हाल ही में उन्हें हथियार मुहैया कराए गए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीती रात गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में बाबा सिद्दीकी (66) को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर तीन लोगों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए तथा पुलिस हमले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आस-पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने 9.9 एमएम की पिस्तौल से छह राउंड फायर किए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। अधिकारी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ टीमें महाराष्ट्र से बाहर भी भेजी गई हैं।

‘किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ हो सकता है हाथ’, मुंबई पुलिस का नया खुलासा

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दी की हत्या में मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के तार किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग की है।

इससे पहले, यह भी दावा किया जा रहा था कि हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस वारदात को अंजाम देने की साजिश के पीछे की वजह भी बताई। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। गिरोह ने दावा किया कि वे सलमान खान से कोई लड़ाई नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा सिद्दिकी की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहीम और अनुज थापन के साथ संबंध थे। बाबा सिद्दीकी का कथित शराफत महज छलावा मात्र है। उनका बीते समय में दाऊद इब्रहिम के साथ मकोका एक्ट में शामिल होने का भी गवाह है। बिश्नोई गिरोह के दावे के मुताबिक, जो कोई भी सलमान खान और दाऊद के गिरोह की मदद करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। गिरोह की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर कोई उनके ‘भाई’ को नुकसान पहुंचाएगा तो वे पलटवार जरूर करेंगे।

आरोपियों की पहचान हुई
मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनकी पहचान करनैल सिंह, धर्मराज और शिवकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने करनैल सिंह और धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिवकुमार की तलाश जारी है। पुलिस वारदात के पीछे के मास्टरमाइंड को भी तलाश रही है। अब तक की जांच में यह सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला लग रहा है।

इसके अलावा मुंबई पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और करनैल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और धर्मराज हरियाणा का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजर रख रहे थे। मौका-ए-वारदात पर छह राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से तीन बाबा सिद्दिकी को लगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है।

आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गिरोह का बताया?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गिरोह का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई।

किसी और के इशारे पर काम रहे थे तीनों
दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

क्या है मामला?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में हत्या कर दी गई। उन पर तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। वारदात को निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर अंजाम दिया गया। घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध पंजीकरण संख्या 589/2024, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ ही शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25, 5 और 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 और धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था
कांग्रेस के पूर्व नेता सिद्दीकी (66) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

विपक्ष ने सरकार को घेरा
विपक्ष ने चौंका देने वाली इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े गए। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव आयोग जल्द ही इनकी तारीखों का एलान कर सकता है।

‘ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं’

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजीत गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। सूत्रों का कहना है गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने खुद ये दावा किया है। हालांकि अभी तक इस हत्याकांड की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। उधर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता (अजित गुट) की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर के लोग खौफजदा हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके ख़िलाफ़ खड़ा होना ही पड़ेगा।

‘गृह मंत्री और भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए’
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, ‘कल की ये घटना काफी दर्दनाक है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसी तरह की घटनाएं दिल्ली में भी पिछले 1-2 महीने से लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों की कानून-व्यवस्था भाजपा के पास है। मुझे लगता है कि गृह मंत्री और भाजपा की सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुंबई में जिस तरह की घटना हुई है उससे लोगों के बीच दहशत पैदा हुई है कि आज कौन सुरक्षित है? नया जो गैंग साम्राज्य पैदा हो रहा है उसके खिलाफ गृह मंत्री को पहल करनी चाहिए।’

दिल्ली में हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं: सौरभ भारद्वाज
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले पर कहा, ‘मुंबई में भाजपा की सरकार है और आप कानून व्यवस्था की स्थिति देख ही रहे हैं, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था है और यहां भी हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है। हमें नहीं पता कि कार्रवाई होगी या नहीं लेकिन क्या ऐसा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं, क्या सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है? यह बहुत गंभीर स्थिति है।’

शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी की कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
बाबा सिद्दीकी की हत्या तब की गई जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

25-30 दिनों से कर रहे थे रेकी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई। दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।