विशेष

कोसी की मछली….

Ambrish Kumar
=========
कोसी की मछली
बिहार में खासकर मिथिलांचल इलाके में मछली को काफी शुभ माना जाता है किसी भी शुभ अवसर पर बिना मछली के शुरुआत नहीं होती उत्तर बिहार के भोजपुरिया इलाके में भी मछली को शुभ माना जाता है पर शादी विवाह में वर्जित है मांस मछली बना लेकिन बदले माहौल में अब यह एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है मछली की चर्चा इसलिए कि उत्तर बिहार खासकर छपरा सिवान के इलाके में दही और मछली खाना वर्जित है पर मुंगेर से लेकर भागलपुर अंग प्रदेश और मिथिलांचल में दही मछली एक साथ खाई जाती है। बिहार में खानपान पकवान की विविधता है पर मछली सभी इलाकों में हिट है राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में दनियावां जैसा एक छोटा सा हाल आज मछली के कारण राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुका है लोग मछली खाने यहां दूर-दूर से आते हैं पर हम आपको बताते हैं कि बिहार में कहां की मछली सबसे स्वादिष्ट होती है।

बार प्रभावित इलाके सुपौल सहरसा मधेपुरा रीजन में सबसे ज्यादा विविध प्रकार की मछलियां पाई जाती है यहां के लोगों के खान-पान में मछली अभिन्न हिस्सा है क्योंकि नदी तालाब में पानी लबालब भरा होता है और बाढ़ के बाद मछली ही इनका भोजन बन जाता है। उसी के इलाके में सबसे स्वादिष्ट मछलियां मिलती है पर बेहतर प्रबंधन क्या भाव में इस इलाके की मछली बड़े बाजार तक नहीं पहुंच पाती। रोहू कतला टेंगरा से लेकर छोटी मछलियां तक इन इलाकों में पाई जाती हैं। लहसुन सरसों लाल मिर्च धनिया पाउडर के तीखे मसाले के साथ बनी इस इलाके की मछली जुबान पर ऐसी चढ़ती है खाने वाला इसका स्वाद नहीं भूल सकता।
साभार -अनूप नारायण सिंह की वाल से
#अनूप