देश

सरकार की बड़ी चेतावनी आपकी नींद उड़ा सकती है, क्या है मामला जानिए!

देश में करोड़ों लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम ब्राउजर का यूज करते हैं तो सरकार की बड़ी चेतावनी आपकी नींद उड़ा सकती है। सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी सीईआरटी-इन ने गूगल क्रोम के कुछ वर्जन में कुछ कमजोरियां पाई हैं। सरकार ने इसे लेकर एक उच्च गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है।

गूगल क्रोम में पाई गई हैं कई खामियां
रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल क्रोम की इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स अपने तरीके से मनमाने कोड जेनरेट कर सकते हैं। डिनायल ऑफ सर्विस (डीओएस) को ट्रिगर करने और संवेदनशील जानकारी हासिल करने के साथ ही सिस्टम के प्रतिबंधों से आगे जाते हुए उन्हें तोड़ सकते हैं।

इन वर्जन पर है बड़ा खतरा
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हैकर्स गूगल क्रोम की इस कमजोरी का फायदा उठाकर डेटा तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। साथ ही संवेदनशील डेटा में लॉगइन करके वित्तीय जानकारी भी चुरा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विंडोज और मैक के लिए 124.0.6357.78/.79 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन और लाइनेक्स का 124.0.6367.78 से पहले के क्रोम वर्जन पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है।

खुद को सेफ रखने के लिए करें ये काम
सीईआरटी-इन गूगल क्रोम यूजर्स को फटाफट गूगल क्रोम अपडेट करने की सलाह दी है। हैकर्स के किसी भी खतरे से बचने के लिए अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट रखें। यूजर्स खुद भी क्रोम को अपडेट कर सकते हैं।
सबसे पहले गूगल क्रोम को खोलें।

मेन्यू से हेल्प चुनें।
अब सबमेन्यू से अबाउट गूगल क्रोम चुनें।
इसके बाद गूगल क्रोम ऑटोमेटिकली अपडेट चेक करेगा, अगर कोई अपडेट होगा तो अपडेट शुरू हो जाएगा।
अपडेट पूरा होने के बाद गूगल क्रोम के नए वर्जन को रिलॉन्च करें।
अगर आप स्मार्टफोन में गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं।