विशेष

देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ़ नहीं करेगा : अरुण गोविल से पूरी भाजपा नाराज़ है!

आसमोहम्मद कैफ़ । Aas mohd kaif 🇮🇳
@journoaas
■बहुत हो गई मज़ाक, अब सुनिए गंभीर बात ■

दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार थम चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के मतदान होने वाला है। परिणाम कुछ इस प्रकार से रह सकता है।

◆मेरठ

भाजपा के अरुण गोविल से पूरी भाजपा नाराज है। उनके टिकट को लेकर तमाम आपत्तियां है। वो माला नही पहनते, हाथ नही मिलाते। गाड़ी से बाहर नही निकलते। भयंकर एटीट्यूड है। राजनीतिक रूप से पूरी तरह अनफिट है। उनकी उपलब्धि बस यह है कि उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया है। अंतोगत्वा महिलाएं इन्हें ही वोट करेंगी। वोट भी देंगी और ईवीएम को हाथ जोड़कर प्रणाम भी करेंगी। सपा -बसपा यहां दूसरे और तीसरे नम्बर की लड़ाई लड़ रही है। बसपा फिर भी सपा से बेहतर स्थिति में है। भाजपा आगे दिखती है।

■ गौतमबुद्धनगर

इस लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा से गुर्जर समुदाय बहुत नाराज है। ठाकुर समुदाय बहुत नाराज है। गुर्जर सपा प्रत्याशी महेंद्र नागर के साथ है। ठाकुर बसपा प्रत्याशी राजेद्र सोलंकी के साथ है। दोनों समुदाय की आबादी 4 लाख से ज्यादा है। मुसलमान जिसके साथ जाएगा, उसका भला हो जाएगा। बसपा वाले राजेन्द्र सोलंकी को ढाई लाख दलित का भी साथ है,इसलिए वो सपा वाले से बेहतर स्थिति में है। राजपूत समाज की हालिया प्रतिक्रियाओं को देखते हुए बसपा यहां से भी सपा से बेहतर कर सकती है। मेरठ की तरह यहां भी सपा -बसपा की लड़ाई का लाभ भाजपा को मिल सकता है।

■गाजियाबाद

भाजपा द्वारा जनरल वीके सिंह का टिकट काटे जाने के बाद गौतमबुद्ध नगर में नाराज़गी का असर दिख सकता है, गाजियाबाद में नही ! कांग्रेस गठबंधन यहां डॉली शर्मा को लड़ा रही है। डॉली शर्मा बेहद योग्य और अच्छी प्रत्याशी है। आम आदमी पार्टी का भी गाजियाबाद में अच्छा असर है। यादव वोट भी अच्छी संख्या में है। डॉली शर्मा निस्संदेह अच्छी प्रत्याशी है मगर यहां इंडिया गठबंधन ठाकुर प्रत्याशी दे देता तो कुछ और बात होती ! बसपा ने यहां एक बार बाजी मारी है! वो नंदकिशोर पुंडीर को लड़ा रही है। गाजियाबाद में भाजपा बहुत बड़े अंतर से जीतती रही है। इस बार भी वो ही आगे है मगर जीत का अंतर काफी कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर : लेखक के निजी विचार हैं, तीसरी जंग हिंदी का कोई सरोकार नहीं है

Rahul Gandhi
@RahulGandhi
नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्ज़ा माफ किया है!

इतने पैसों से:

– 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी

– 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी

– 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज़ माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी

– पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रू में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था

– 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था

– दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी

जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था, उसे ‘अडानियों’ की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया।

देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

अब हाथ बदलेगा हालात – कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।