उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार की रात को हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी अरबाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल आबिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रात पौने नौ बजे सीलमपुर के सार्वजनिक शौचालय के पास की है।
कल रात दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दो मुस्लिम लड़कों को गोली मारी गई। दोनों लड़कों में से एक अरबाज की मौत हो गई है, दूसरे लड़के आबिद को अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस जाँच में जुटी…
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) March 10, 2024