देश

भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोग को पाक साफ़ करने वाली एक वॉशिंग मशीन बन गई है : शरद पवार

भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोग को पाक साफ करने वाली एक वॉशिंग मशीन बन गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र की आलोचना की।

अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे- शरद पवार
पुणे जिले के लोनावाल में एनसीपी(शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करते समय अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे। लेकिन अब कुछ ओर बोल रहे हैं। संसद में सभी को एक पुस्तिका दी गई थी, जिसमें कहा गया कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो क्या-क्या अनियमितताएं हुई।

जिन पर लगा रहे आरोप उन्हें शामिल कर रहे भाजपा में- शरद पवार
उस पुस्तिका आदर्श घोटाले और घोटाले में अशोक चव्हाण के संलिप्तता का उल्लेख किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया। एक तरफ भाजपा आरोप लगाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल करती है। भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा वॉशिंग मशीन है। शरद पवार ने कहा कि हमने एनसीपी का गठन किया और ऐसा करते हुए, हम महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधाराओं के प्रति दृढ़ रहे। आज, सत्ता में रहने वाले लोग महात्मा गांधी की बहुत प्रशंसा करते हैं लेकिन नेहरू को बदनाम करते हैं।

हम पीएम मोदी को जांच की चुनौती देते हैं- शरद पवार
पीएम मोदी ने 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में अनियमितताओं के बारे का भी जिक्र किया। मैंने तब कहा था कि एनसीपी का कोई भी व्यक्ति एमएससी बैंक में किसी भी तरह की घोटाले में शामिल नहीं था। मैं उन्हें जांच की चुनौती दी थी। गौरतलब है कि अजित पवार ने शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी और पिछले साल जुलाई में कई अन्य एनसीपी नेताओं के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। चुनाव आयोग ने पार्टी को एनसीपी नाम दिया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को इसका प्रतीक ‘घड़ी’ दिया गया है।