उत्तर प्रदेश राज्य

#Meerut : बसपा पार्षद आशीश चौधरी ने भाजपा एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मारा, निगम की बैठक मे खूब पिटे सपा- बसपा पार्षद!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे मेरठ नगर निगम की बैठक मे खूब पिटे सपा- बसपा पार्षद

BJP MLC के गाल पर थप्पड़ लगते ही बोर्ड बैठक बन गई जंग का मैदान, पुलिस की मौजूदगी मे हुआ संग्राम

UP : मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहा बसपा पार्षद आशीश चौधरी ने भाजपा एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष को क्लास ली। बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।हंगामे की बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मार दिया। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात-घूंसों तक जा पहुंची।लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।