दुनिया

भारतीयों को अब ईरान आने के लिए वीज़े की जरूरत नहीं : ईरान ने बड़ी घोषणा

भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ईरान आने के लिए वीज़े की जरूरत नहीं

भारत के पारंपरिक दोस्त देश ईरान ने बड़ी घोषणा की है।

इस घोषणा के तहत भारतीयों को बिना वीजा के ईरान यात्रा की अनुमति मिल गई है। अब ईरान आने के लिए वीजे की जरूरत नहीं होगी।

ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह भारत और सऊदी अरब सहित 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को हटा रहा है। इस तरह अब ईरान की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यक्ता नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी पर्यटन मंत्रालय का मानना था कि एक खुली द्वार नीति दुनिया के विभिन्न देशों के साथ जुड़ने के ईरान के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेगी। आईएसएनए ने यह भी कहा है कि इस फैसले के साथ ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी, जिनके नागरिक बिना वीजा प्राप्त किए ईरान की यात्रा कर सकते हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार लेबनान, ट्यूनीशिया, भारत, सऊदी अरब और कई मध्य एशियाई, अफ्रीकी और इस्लामी देशों सहित कुल 33 देशों के लिए ईरान की वीजा आवश्यकता को हटा दिया गया है।

सूची में केवल एक पश्चिमी-सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र क्रोएशिया शामिल है जो यूरोपीय संघ और नाटो का एक छोटा सदस्य है।

समाचारों में कहा गया है कि रूस के लोगों को इस वीजा छूट से केवल तभी लाभ होगा जब वे समूहों में देश का दौरा करेंगे। इस घोषणा से पहले ओमानी नागरिक ईरान की वीजा-मुक्त यात्रा करने में सक्षम थे