उत्तर प्रदेश राज्य

अखिलेश यादव का बहुत बड़ा बयान, अखिलेश ने कहा-मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने बेवकूफ़ बनाया

मध्य प्रदेश में एक भी सीट कांग्रेस द्वारा नही दिए जाने अखिलेश यादव बेहद नाराज है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर हमलावर हैं। आज जैसे ही पत्रकारों ने एमपी और अजय राय के बयान पर सवाल किया अखिलेश यादव ने बेहद खफा अंदाज में बोले की कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से हमारे बारे में न बुलवाए।

 

अखिलेश यादव का बहुत बड़ा राजनीतिक बयान। यूपी में इंडिया एलायंस लगभग टूट गया है। अखिलेश ने कहा की मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने बेवकूफ बनाया। हमारे साथ धोखा हुआ। रात एक बजे तक मीटिंग चली लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई थी तो हमे एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के चिरकुट नेताओं की क्या हैसियत है जो उनके बारे में बयान देंगे।

 

Samajwadi Party
@samajwadiparty
“अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी