नई दिल्ली: दुनिया के दो मुक़द्दस शहर मक्का और मदीना के बीच हाईस्पीड ट्रैन चलाने की योजना को सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने दे दी है जिससे हाज़ियों और उमराह पर जाने वालों को बड़ी सुविधा होगी।
WATCH: #Saudi King Salman launches Haramain high-speed train pic.twitter.com/iEMpgX0mzq
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) September 25, 2018
सऊदी अरब के किंग सलमान ने इस्लाम के दो पवित्र शहरों मक्का और मदीना को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना की मंगलवार को शुरुआत की। स्थानीय अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी परिवहन परियोजना करार दिया है। यह मध्य पूर्व एशिया में शुरू होने वाली सबसे बड़ी परिवहन परियोजना है।
इस परियोजना से मुस्लिम तीर्थयात्रियों के अलावा नियमित यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा। हाई स्पीड रेल सेवा के जरिये दोनों धार्मिक स्थलों के बीच 450 किलोमीटर के सफर को दो घंटे में तय किया जा सकेगा।
हाई स्पीड रेल के परियोजना अधिकारी मुहम्मद फलाह ने बताया कि यह ट्रेन 300 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी और एक बार में 35 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। परियोजना के लिए सऊदी अरब ने स्पेन की एक कंपनी से अनुबंध किया है।