दुनिया

शत्रु का मुक़ाबला करने के लिए जंग के लिए तैयार रहो, किम जोंग ऊन का सेना को आदेश!

किम जोंग ऊन ने शत्रु के मुक़ाबले में उत्तरी कोरिया की सेना को मज़बूत बनाने का फैसला किया है।

उत्तरी कोरिया के नेता ने अपने देश की सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने इस देश के केन्द्रीय सैन्य आयोग की बैठक में शत्रु का मुक़ाबला करने के लिए जवाबी प्रभावी कार्यवाही के बारे में चर्चा की। उन्होंने सेना से युद्ध की हर संभावित स्थति के लिए तैयार रहने को कहा है।

इसी के साथ उत्तरी कोरिया के नेता ने हथियारों में उत्पादन में वृद्धि और सैन्य अभ्यास बढ़ाए जाने पर भी बल दिया है। उन्होंने हथियार उत्पादन की क्षमता में वृद्धि का लक्ष्य पेश किया है। कुछ दिन पहले उत्तरी कोरिया के नेता ने इस देश मे हथियार बनाने वाले कारख़ाने के निरीक्षण के दौरान अधिक से अधिक हथियार बनाने का आह्वान किया था।

किम जोंग ऊन ने उत्तरी कोरिया की सेना के शीर्ष जनरल स्टाफ के प्रमुख को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर री योगं गिल को इस पद पर नियुक्त किया गया है। अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि किम जुंग ऊन ने एसा क्यों किया।

याद रहे कि हालिया कुछ वर्षों के दौरान उत्तरी कोरिया अपनी सैन्य क्षमता में वृद्धि के लिए अधिक प्रयासरत दिखाई दे रहा है। वह कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीकी सैन्य गठबंधन के मुक़ाबले में स्वंय को अधिक से अधिक मज़बूत बनाना चाहता है।