सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंसा की। ग्रामीण चुनावों में भाजपा के विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित करने के लिए कोलकाता आए ठाकुर ने यह भी दावा किया कि पंचायत चुनावों के दौरान झड़पों में 57 से अधिक लोग मारे गए हैं।
VIDEO | “The MPs who have gone to Manipur, I want to ask them why can’t they show the same concern over West Bengal as they have shown over Manipur. If they have time to go to Manipur, why do they not have the time to go to West Bengal?” says Union Minister Anurag Thakur. pic.twitter.com/aB9YMfr7wg
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2023
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पिछले चुनावों की तुलना में ग्रामीण चुनावों में सीटों की संख्या दोगुनी कर दी है और परिणाम इस बात का संकेत है कि बनर्जी के सत्ता में गिने-चुने दिन बचे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में 57 से अधिक लोग मारे गए हैं। ममता बनर्जी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोगों को मार दिया गया। पश्चिम बंगाल में पूरी कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ममता दीदी, आपकी पार्टी के नेताओं ने आपके निर्देश पर (इस पंचायत चुनाव के दौरान) गुंडागर्दी शुरू कर दी।’
बंगाल में लोकतंत्र लाचार है, मानवता शर्मसार है।
ममता दीदी की शह से आज बंगाल में अपराधियों, गुंडों, दंगाइयों का बोलबाला है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है, जनता त्रस्त है।
ममता राज में तृणमूल पार्टी अपराधियों को संरक्षण दे रही है, उनको पाल पोस रही है। pic.twitter.com/wzatcPuRkS
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) July 29, 2023
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बनर्जी पिछले आठ-नौ साल से अपने राजनीतिक फायदे के लिए और अपराधियों को शरण दे रही हैं। उन्होंने कहा, पिछले (ग्रामीण) चुनावों की तुलना में इस बार भाजपा ने सीटों की संख्या दोगुनी कर दी है। इससे पता चलता है कि लोगों ने वापस लड़ना शुरू कर दिया है। परिणाम बताते हैं कि यहां ममता बनर्जी के दिन धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, जो आज मणिपुर जाने का ढोंग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की महिलाएं के साथ जो अत्याचार हुआ। जिनकी हत्याएं हुईं। परिवार के सदस्यों को गंवाया। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से पंचायत चुनाव में हिंसा हुई। बंगाल में प्रतिदिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है,, सामूहिक दुष्कर्म होता है। क्या कांग्रेस के नेता और बाकी विपक्षी लोग पश्चिम बंगाल आएंगे। क्या मणिपुर के बाद बंगाल कांग्रेस के नेता और लोकसभा के सांसद बाकी 19 विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर बंगाल आएंगे। क्या कांग्रेस को और विपक्षी दलों के लोग क्या राजस्थान जाएंगे, बंगाल आएंगे। दोनों ही प्रदेश इन मणिपुर जाने वाले नेताओं का इंतजार कर रहे हैं।
राज्य के उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि पांजा ने ठाकुर के पश्चिम बंगाल दौरे के समय को लेकर सवाल उठाया जब मणिपुर जल रहा है। उन्होंने कहा, ‘वह (ठाकुर) वही हैं जिन्होंने कहा था ‘गोली मारो देश के गद्दारों को’। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए, लेकिन चूंकि वह भाजपा के आदमी हैं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।