कांग्रेस ने केदारनाथ मंदिर में सोने की परत के बारे में बैठाई जांच पर सरकार और मंदिर समिति के अध्यक्ष पर निशाना साधा है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने कहा कि सरकार की जांच समिति क्या रिपोर्ट देगी यह सब पहले से जानते हैं। यह उत्तराखंड ही नहीं देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है।
केदारनाथ मंदिर से 23 किलो सोना चोरी: तीर्थ पुरोहित बोले- दीवारों पर गोल्ड की जगह केमिकल पॉलिश किया गया; सरकार ने जांच कमेटी बनाई#KedarnathTemple #GoldScam https://t.co/SzA3puSeNE pic.twitter.com/9jftsfXAVz
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) June 24, 2023
पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट की निगरानी में न्यायिक समिति से जांच कराई जाए। कांग्रेस भवन में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर सरकार ने जो जांच बैठाई है उसमें कौन अधिकारी शामिल हैं, अब तक यह स्पष्ट नहीं है। जांच का परिणाम क्या होगा यह सब पहले से जानते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा वर्ष 2022 में श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने समाचार पत्रों के माध्यम से 230 किलो सोने के चढ़ावे की बात कही थी। उनकी ओर से अब तक इसका खंडन नहीं किया गया।
#अमृतसर के #स्वर्ण मंदिर #केदारनाथ मंदिर में सोने का पानी।
इतना बड़ा #भ्रष्टाचार बाबा भोलेनाथ के साथ।
बद्री केदार मंदिर समिति और #उत्तराखंड सरकार की आज्ञा के बिना नहीं होता मंदिर में कोई भी कार्य।
तो जवाबदेही भी #BKTC और उत्तराखंड सरकार की।#InvestigateKedarnathScam pic.twitter.com/9dO7Uw7cgg— Sujata Paul – India First (Sujata Paul Maliah) (@SujataIndia1st) June 26, 2023
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने उस समय यह भी कहा था कि इसकी सुरक्षा के लिए 18 खच्चर और 19 कर्मचारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा मंदिर में 23 किलो सोना है, इसका प्रमाण कैसे और किसने दिया। केदारनाथ में जो कुछ हुआ जब तक वह बाहर नहीं आएगा राज्य और देश की जनता इस संबंध में जवाब मांगती रहेगी। उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को भी उठाया। कहा- क्षेत्र में बैंक, सड़क और पेयजल की समस्या बनी है।
केदारनाथ में रात को सोने से पीतल में बदल गयी प्लेटों को फिर पॉलिश कर सोना बनाने की कोशिस पकड़ी गई ! मोदी सरकार स्थिति साफ करे दुनिया भर के सनातन धर्मियों में बाबा केदारनाथ जी के मंदिर में हो रहे इस
छल – प्रपंच से रोष व बेदना है!देते हैं भगवान को धोखा – इंसान को क्या छोड़ेंगे ! pic.twitter.com/kJjdHsVUCn
— Archana Singh (@BPPDELNP) June 18, 2023
नैतिकता के आधार पर इस्तीफाफ दें
मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर सतपुली, चौबट्टाखाल में सड़क किनारे से दुकानें हटाई जा रही हैं। दुकानें तोड़े जाने के बाद इसके लिए कोई विकल्प नहीं निकाला तो लोग कहा जाएंगे। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने आरोप लगाया श्री बदरी-केदार मंदिर समिति की सांठगांठ से यह सब हुआ है। मंदिर समिति अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। मीडिया से वार्ता के दौरान केसर सिंह नेगी, कविंद्र इष्टवाल, विकास नेगी, अजय रावत आदि मौजूद रहे।
#केदारनाथ में रात को सोने से पीतल में बदल गयी प्लेटों को फिर पॉलिश कर सोना बनाने की कोशिश पकड़ी गई।
सरकार स्थिति साफ करे दुनिया भर के सनातनधर्मियों में बाबा केदारनाथ जी के मंदिर में हो रहे इस छल – प्रपंच से रोष व बेदना है।
केदारनाथ के पूर्व विधायक श्री मनोज रावत जी ने बड़ा… https://t.co/WlDinPWXeD pic.twitter.com/1kNkptdlws
— Gautam Nautiyal (@Gnukpcc) June 18, 2023
पहले ही हम सबकुछ स्पष्ट कर चुके हैं, मनीष ऊपर से राजनीति में टपके हैं, उन्हें थोड़ा पढ़ लिखकर आना चाहिए, मंदिर समिति ने 230 किलो सोना चढ़ा यह बात कहीं और किसी भी स्तर पर नहीं कही, गर्भ गृह में सोना चढ़ने से पहले वहां 230 किलो वजन की चांदी की प्लेटें लगी थी, यह प्लेटें उतरी तो कुछ मीडिया कर्मियों ने अनुमान लगाया इतना चांदी था तो सोना भी इतना लगेगा। मंदिर समिति को सोने के वजन का तब पता लगा जब दानदाता ने बिल बाउचर दिया। इसमें 23 किलो सोना और एक हजार किलो तांबा है। – अजेंद्र अजय, अध्यक्ष श्री बदरी-केदार मंदिर समिति
केदारनाथ मंदिर में सोने की परतों की जगह पीतल की परतों को लगाने का आरोप आपराधिक के साथ-साथ आस्था से खिलवाड़ का भी बेहद संवेदनशील मामला है।
इस साज़िश की उच्च स्तरीय जाँचकर झूठ की परतें उतारी जाएं। pic.twitter.com/bgZFUMu6IE
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 17, 2023