हैदराबाद, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को बृहस्पतिवार को उस समय एहतियातन हिरासत में ले लिया गया जब वह शहर में हनुमान जयंती जुलूस में हिस्सा लेने जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें छोड़ दिया।.
पुलिस ने बताया कि शहर में रामनवमी की रैली के दौरान हाल ही में दिए गए उनके भाषणों सहित अतीत में कथित रूप से भड़काऊ भाषणों को देखते हुए राजा सिंह को हिरासत में लिया गया था।
टी राजा सिंह पर कई धाराओं मे पहले से ही FIR दर्ज है,
फिर भी धर्म विशेष के प्रति हर बार हेट स्पीच देता है!राजा सिंह के लिए कोई अलग से कानून बना है क्या?
ये बन्दा सीधे–सीधे कानून को ललकार रहा है और कानून बस FIR पे FIR कर फाइलें बन्द कर दे रहा है!https://t.co/Amh039qdVL
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) April 3, 2023