अदाणी समूह ने मुखौटा (शेल) कंपनियों में 20 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया है, मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे : नाना पटोले
Parvez KhanComments Off on अदाणी समूह ने मुखौटा (शेल) कंपनियों में 20 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया है, मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे : नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अदाणी समूह ने मुखौटा (शेल) कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे। वह भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
Maharashtra Congress @INCMaharashtra कॉंग्रेस नेते राहुल गांधी यांची खासदारकी सूडबूद्धीने रद्द केल्याच्या निषेधार्थ, अडानी घोटाळ्याची चौकशी करावी या मागणीसाठी प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले यांच्या नेतृत्वाखाली ठाणे येथे आंदोलन करण्यात आले.
पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते नौ वर्षों में अपने दोस्तों के लिए जनता का पैसा हड़पने की व्यवस्था की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनियों को कई सरकारी ठेके दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अदाणी समूह ने मुखौटा कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने पूछा, यह पैसा कहां से आया? यही सवाल राहुल गांधी ने भी उठाया है। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे? उसने पूछा।
अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अदाणी समूह की कंपनियों पर स्टॉक में हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में अदाणी समूह पर स्टॉक की कीमतों को बढ़ाने के लिए कई विदेशी मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से कांग्रेस संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रही है। वहीं, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।
सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को हाल ही में दोषी ठहराया है और उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य ठहराते हुए उनकी संसद सदस्या को खत्म कर दिया। इसके बाद से कांग्रेस ने केंद्र पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। प्रदर्शन में भाग लेने वालों में ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण भी शामिल थे।
अकोला में मिली मूर्तियां, एएसआई को दी सूचना अकोला में मकान बनाने के लिए खुदाई के दौरान तीन प्राचीन मूर्तियां मिली हैं और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इसकी सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मूर्तिजापुर तालुका के माणा गांव में शुक्रवार को मिली मूर्तियां जैन धर्म से जुड़ी हैं और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रख लिया है।
माना पुलिस थाने के निरीक्षक कैलाश भगत ने कहा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मूर्तियों के बारे में सूचित कर दिया गया है क्योंकि वे इस क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। मुर्तिजापुर के विधायक हरीश पिंपले ने कहा कि खुदाई जैन समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में हुई।
रामनवमी का जुलूस देख रही महिला की सीढ़ियों से गिरने से मौत नागपुर में रामनवमी का जुलूस देख रही 53 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर धक्का-मुक्की के बाद मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं द्वारा बहस के दौरान धक्का दिए जाने के बाद वह सीढ़ियों से गिर गईं, जिस पर वह खड़ी थीं।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात को हुई और मृतका की पहचान रामकिशोरी बिंकर के रूप में हुई है। उसने रामनवमी के जुलूस के दौरान तीनों आरोपियों और उसके रिश्तेदार के बीच लड़ाई को रोकने का प्रयास किया था। धंतोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जिसके बाद तीनों महिलाओं पर लापरवाही और अन्य अपराधों के कारण मौत का आरोप लगाया गया।
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र सोनी, लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, किसान को घसीट कर ले जाने लगा और फिर… राजस्थान के करौली जिले में बीते 15 दिन से लगातार तेंदुए के हमले से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं. सोमवार को फिर जिला मुख्यालय के पास राजपुर माली बस्ती में खेत में […]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र की स्थति को लेकर चिंता व्यक्त की है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां पर दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों पर भी हमले किये जा रहे हैं। अगर कोई आलोचना […]
इंजीनियरिंग की छात्रा वर्तिका सिंह ने अपना खुद का चाय व्यवसाय शुरू करने के दौरान हुए संघर्षों के बारे में बताया। पश्चिम बंगाल की ‘एमए इंग्लिश चायवाली’ से लेकर बिहार की अर्थशास्त्र स्नातक चायवाली तक, कई युवाओं ने पारंपरिक सफेदपोश नौकरियों को अपनाने के बजाय अपरंपरागत करियर चुना है। आर्थिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता देते हुए, […]