देश

त्रिपुरा चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान भाजपा समर्थकों ने आगज़नी की : उत्तर प्रदेश-पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या!

नयी दिल्ली नौ मार्च (भाषा) वाम दलों ने त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। वाम दलों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की तथा उनके पार्टी दफ्तरों को ध्वस्त कर दिया।.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’में भाजपा पर ‘हिंसा का तांडव’ शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि छह मार्च तक पूरे राज्य में ‘भाजपा के गिरोहों’ द्वारा हमलों और हिंसा की लगभग 1,000 घटनाएं हुईं।.

घर में सो रहे पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

बांदा (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च (भाषा) जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में बुधवार की रात सूने घर में सो रहे एक मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।.

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथलेश कुमार ने बताया कि महोखर गांव के रामजानकी मंदिर में गांव के ही शत्रुघ्न तिवारी (60) पुजारी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात तिवारी अपने नए सूने घर में सो रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला।.