देश

क्या भारत ‘‘बनाना रिपब्लिक’’ बन गया है?

नयी दिल्ली,23 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाले विमान से नीचे उतारे जाने के बाद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भारत ‘‘बनाना रिपब्लिक’’ बन गया है।.

उन्होंने कहा कि खेड़ा को विमान से नीचे उतारा जाना निंदनीय है।

 

 

ANI_HindiNews
@AHindinews
यह देश PM मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है। पवन खेड़ा की गिरफ़्तारी निंदनीय है। यात्री को प्लेन से उतारने के लिए DGCA के नियम हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो वह उनको सुरक्षा जांच के दौरान भी गिरफ़्तार कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल