दुनिया

अमरीका और दक्षिणी कोरिया को चेतावनी देने के बाद, उत्तरी कोरिया ने फिर दाग़ी मिसाइल

अमरीका और दक्षिणी कोरिया को कल चेतावनी देने के बाद आज उत्तरी कोरिया ने बेलेस्टिक मिसाइल फाएर की है।

उत्तरी कोरिया ने शुक्रवार को अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया से सैन्य अभ्यान न करने की चेतावनी दी थी।

इस चेतावनी पर ध्यान दिये बिना ही अमरीका ने दक्षिणी कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया। इसी बीच शनिवार को रिपोर्ट मिली है कि उत्तरी कोरिया ने आज एक अन्य बेलेस्टिक मिसाइल दाग़ा है। उत्तरी कोरिया की ओर से यह मिसाइल पूर्वी सागर की ओर दाग़ा गया।

इसी बीच जापान के कोस्ट गार्ड ने भी इसकी पुष्टि की है। जापान के तटरक्षकों का मानना है कि उत्तरी कोरिया की ओर से दाग़ा गया मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी विश्वास के साथ नहीं कहा जा सकता है कि मिसाइल किस प्रकार की थी और यह कहां तक गई।

पिछले महीने जनवरी में भी उत्तरी कोरिया ने कम दूरी की मारक क्षमता वाला एक मिसाइल छोड़ा था। उत्तरी कोरिया की ओर से संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में दी जाने वाली चेतावनी के बाद दक्षिणी कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार की रात बताया था कि यह देश अगले महीने अमरीका के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहा है।

दक्षिणी कोरिया का दावा है कि उत्तरी कोरिया की धमकियों के ही कारण वह अमरीका के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहा है। इस सैन्य अभ्यास का नाम है फ्रीडम शील्ड जो ग्यारह दिनों तक लगातार जारी रहेगा।