देश

हिंडनबर्ग ने Adani Group पर लगाया धोखाखड़ी का आरोप

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर एक बड़ा आरोप लगा है। जाने-माने अमेरिकी कार्यकर्ता निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया है कि अदाणी समूह शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी में शामिल था। हिंडनबर्ग ने बताया कि यह बात दो साल की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आई है।

दूसरी तरफ, अदाणी ग्रुप ने आरोप को दुर्भावनापूर्ण, निराधार और एकतरफा बताया है। कंपनी के मुताबिक, इस बात को कंपनी के शेयरों को बर्बाद करने के इरादे से किया गया है। बता दें कि यह खबर तब आई है, जब अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के FPO को आने में एक सप्ताह का समय रह गया है।