देश

#भारत_जोड़ो_यात्रा निजामुद्दीन दरगाह पहुंची, राहुल गांधी ने #हजरत निज़ामुद्दीन की दरगाह पर चादर चढ़ाई!वीडियो!

तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हसन भी पहुंचे। दिल्ली में वो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए।

राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में दिल्ली वाले उनके साथ: अनिल चौधरी
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया है कि राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में वे सभी उनके साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के विषय केवल राहुल गांधी के नहीं बल्कि आम जनता के हैं जिन्हें लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई
भारत जोड़ो यात्रा निजामुद्दीन दरगाह पहुंची। यहां राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।