देश

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार 2024 के लिये विपक्षी एकता की नींव रखेगी : के.सी.त्यागी

शिमला, छह नवंबर (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के. सी. त्यागी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता की नींव रखने के लिए रविवार को हिमाचल प्रदेश में लोगों से कांग्रेस की सरकार चुनने की अपील की।.

त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मजबूत विकल्प की जरूरत है और केवल कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है।.