देश

त्रिपुरा : नाबालिग़ आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

अगरतला, 26 अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा के खोवई जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने संवाददाताओं को बताया कि उक्त घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।