उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का सोमवार को निधन हो गया था। वह यूरिन संक्रमण के चलते काफ़ी समय से गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 1 अक्टूबर से गुरुग्राम अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री से लेकर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गंधी समेत हर बड़े छोटे नेता ने शोक व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले में स्थित उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया था। जहां उनके चाहने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनकै पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे।
यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जितिन प्रसाद, संजय निषाद और संजय सिंह ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद रीता बहुगुणा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राज्यमंत्री असीम अरुण और सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी सैफई मेला ग्राउंड पहुंचे और नेताजी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी अंतिम दर्शन किए। मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश: अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए। अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
श्रद्धेय नेताजी की अंतिम यात्रा।
शत -शत नमन।@yadavakhilesh pic.twitter.com/SNbw95iaK5
— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) October 11, 2022