दुनिया

यूक्रेन युद्ध में क्या रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है?

अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन का कहना है कि रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना का उन्होंने अभी तक कोई चिंह नहीं देखा है।

ग़ौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध में अमरीका और यूरोपीय देश बढ़चढ़कर यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं और उसे आधुनिक हथियारों से लैस कर रहे हैं।

पश्चिमी देशों के समर्थन के कारण, युद्ध में रूस पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन धमकी दे चुके हैं कि अगर रूस पर दबाव बढ़ेगा, तो मॉस्को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में संकोच से काम नहीं लेगा।

शनिवार को अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन ने मॉस्को की इस धमकी के बारे में कहा कि इस बारे में फ़ैसला करने वाला एक ही व्यक्ति है और वह हैं राष्ट्रपति पुतिन, लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी चिंह देखने में नहीं आया है, जिससे यह लगता हो कि उन्होंने इसका फ़ैसला कर लिया है