उत्तर प्रदेश राज्य

श्रावस्ती : थाना मल्हीपुर में भ्र्ष्टाचार चरम पर, SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने पत्रकार पर दर्ज किया मुक़दमा : पीड़ित पत्रकार की रिपोर्ट

BT News And ACP News
============
श्रावस्ती उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर
थाना मल्हीपुर में भ्र्ष्टाचार चरम पर।
SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने पत्रकार पर 107/116/151 में दर्ज किया मुकदमा।

आपको बताते चले कि जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर में SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने बिना जांच किये ही 107/116/151 में विपक्षी के कहने पर पत्रकार व पत्रकार के भाई व पिता पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि मेरा व विपक्षी के साथ कोई विवाद नही हुआ है। घटना के दिन पीड़ित पत्रकार घटना स्थल पर नही था। पीड़ित पत्रकार BSc/LLB का छात्र है और तहसील जमुनहा में वकालत का कार्य सीख रहा है। घटना के दिन पीड़ित पत्रकार घटना स्थल पर नही था। पीड़ित पत्रकार सारा दिन तहसील जमुनहा में अपने सीनियर अधिवक्ता के साथ कार्य मे व्यस्त था। SO मल्हीपुर ने बिना जांच पड़ताल किये ही विपक्षी के कहने पर पीड़ित व पीड़ित के परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

पीड़ित पत्रकार ने SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह पर यह भी आरोप लगाया है कि SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह विपक्षी के रिश्तेदार हैं। तथा विपक्षी के कहने के अनुसार SP कार्यालय में भी गलत रिपोर्ट भेज दिया है। पीड़ित ने बताया कि SO मल्हीपुर ने विपक्षी के कहने पर मुकदमा दर्ज करके मेरा कैरियर चौपट कर दिया है। जिससे मेरी बहुत मानहानि हुई है।

अब देखना यह है कि इस खबर पर DM महोदया व SP महोदय क्या कार्यवाही करते हैं। कोई कार्यवाही SO मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह पर करते हैं मामले को ठन्डे बस्ते में डाल देते हैं।

रिपोर्ट—-पीड़ित पत्रकार