दुनिया

रूस के साथ जंग तूल देने का अमरीकी प्लान : वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=iyr1bh2meVM

अमरीका के युद्ध मंत्री लुइड आस्टिन ने कहा कि वाशिंग्टन यूक्रेन का सामरिक समर्थन जारी रखेगा और अमरीका इस समय यूक्रेन की मदद के लिए 50 देशों के एक एलायंस का नेतृत्व कर रहा है।

अमरीका इस समय समय यह बयान देकर संदेश देना चाहता है कि उसके साथ बहुत से देश हैं जो यूक्रेन की रक्षा करना चाहते हैं। टीकाकार मानते हैं कि यही अमरीका की कमज़ोरी की निशानी है। अमरीका बार बार यह दिखाना चाहता है कि उसके साथ दूसरे देश भी खड़े हैं यानी उसने यह मान लिया है कि दुनिया कोई भी विवाद हो उसे हल करना अकेले अमरीका के बस की बात नहीं है।

https://www.youtube.com/watch?v=hRKwRowD5dM

अमरकी का बयान तब आया है जब वर्ल्ड बैंक ने यूक्रेन को साढ़े अरब डालर की सहायता देने का एलान किया है। इससे यूक्रेन की सरकार तनख़्वाहें और ज़रूरत की अन्य चीजें पूरी करेगी।

इस बीच अमरीकी वित्त मंत्री जानेथ येलीन ने कहा कि रूस की जंग का सामना करने के लिए यूक्रेन की मदद की जाएगी ताकि वहां ज़रूरी सेवाएं जारी रहें।

इस समय जंग की वजह से यूक्रेन को बड़ी समस्याओं का सामना है और और उसका बजट घाटा हर महीने 5 अरब डालर बढ़ रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=Walvll7EbK8

यूक्रेन के घटक देश उसकी मदद कर रहे हैं मगर यूक्रेन के बाहर और भीतर सरकार का बजट घाटा बढ़ता जा रहा है।

जी-7 ने भी यूक्रेन को कई अरब डालर की सायता का एलान किया है।