उत्तर प्रदेश राज्य

वाराणसी : पुलिस लगातार नाविकों का उत्पीड़न कर रही है, नाविकों ने नावों का संचालन बंद कर दिया!

वाराणसी।जेल में बंद नाविकों की रिहाई की मांग को लेकर नाविकों ने सोमवार को नावों का संचालन बंद कर दिया। नाविकों ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांडी ने कहा कि नाविक समाज के 14 को जेल भेज दिया गया है। जब तक उनकी रिहाई और नाविकों का उत्पीड़न बंद नहीं कर दिया जाता, तब नावों का संचालन बंद रहेगा।

अस्सी से राजघाट के बीच करीब साढ़े तीन हजार नावों का संचालन होता है। पिछले सात वर्ष में नावों की संख्या में दोगूना की बढतरी हुई है। इसमें से करीब आठ सौं से अधिक नावों का पंजीकरण का प्रस्ताव लंबित हैं। नाविकों ने बताया कि नगर निगम नावों का लाइसेंस देने मे देरी कर रहा है। वहीं नाव का संचालन बंद होने से पर्यटक बिना बोटिंग किए मायूस लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *