देश

ऊधम सिंह नगर : अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रिज़वान अहमद ने 5096 वोटों से जीत दर्ज की!

काशीपुर के महुआखेड़ा गंज के अध्यक्ष पद और पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो चुका है। यहां किसी को मिली शानदार जीत तो किसी को जबरदस्त शिकस्त। यहां के नौ वार्डों में निर्दलीय अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की जीत हुई है।

शनिवार को महुआखेड़ा गंज की मतगणना का फैसला शाम 4:30 बजे तक हो गया। यहां अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद ने 5096 वोटों से जीत दर्ज की है। वही दूसरे स्थान पर 2474 वोटों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल हुसैन रहे। बसपा प्रत्याशी मो. सलीम ने 1351 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। यहां अफसर अली को सिर्फ 11 वोट मिले। इसके अलावा यासीन को 81, नसीमा बेगम को 113 और मो. हनीफ को 31 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 9751 मत पड़े थे, जिसमें से 524 मत रद्द हो गए और 70 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई। इस प्रकार 9157 मतों की गणना से प्रत्याशियों की जीत-हार सुनिश्चित हुई है।

इन वादों पर अध्यक्ष बने रिजवान
अध्यक्ष पद के चुनाव में सात प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। सभी ने विकास का वादा किया था। इसमें रिजवान अहमद को सफलता मिली। उन्होंने वादा किया था कि क्षेत्र में लगे 100 नलकूप में से 90 खराब पड़े हैं, जिन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। अंधेरी गलियों में स्ट्रीट से उजाला लाएंगे। निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा शुरू करेंगे। पानी की टंकी का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। आधुनिक शौचालय बनवाएंगे। मड़ैया देवी में फ्री राशन के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अन्य मांगों के साथ उन्होंने चुनाव लड़ा था, जिसपर अमल करते हुए जनता ने विजयी बनाया।

पार्षद प्रत्याशियों के परिणाम
महुआखेड़ा गंज के नौ वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड एक से जगदीश सिंह ने 461 वोट प्राप्त कर जयपाल को हराया। उन्हें 219 वोट मिले। वार्ड दो में अमित कुमार सिंह ने 507 मतों के साथ जीत दर्ज की। 429 वोट प्राप्त कर दिनेश दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड तीन में विमला देवी ने 414 वोट प्राप्त किए, जबकि मुन्नी देवी 302 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड चार में मो. इरफान ने 715 वोट प्राप्त किए और जगतार सिंह 667 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड पांच में आबिद हुसैन को 490 वोट मिले और अमर पाल 232 वोटों के साथ हार गए। वार्ड छह में मुजफ्फर अली को 475 मतों से जीत मिली, जबकि इमरान ने 415 वोट प्राप्त कर हार गए। वार्ड सात से सीमा बी ने 275 वोटों से अपनी जीत दर्ज की और नफीसा को 221 वोटों के साथ हार स्वीकारनी पड़ी। वार्ड आठ में अनीस अहमद 684 वोटों से जीते और मो. उस्मान 421 वोटों के साथ चुनाव हार गए। वार्ड नौ में इरम परवीन 435 वोट पाकर विजयी बनी और साइन जहां 408 वोटों के साथ चुनाव हार गई।

पूर्व नगर पालिका चेयरमैन को मिले सिर्फ 113 वोट
महुआखेड़ा गंज नगर पालिका से इस बार सात प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे थे। इसमें 2018 में चेयरमैन बनीं नसीमा बेगम भी शामिल थीं। पिछले निकाय चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़कर 2603 वोट हासिल किए थे और अपने प्रतिद्वंदी से 499 अधिक वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई। उन्हें महज 113 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी मो. सलीम ने 1351 वोट प्राप्त किए।

 

देहरादून –
वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी मनीष धीमान विजयी
वार्ड-2 से भाजपा के सुरेश सैनी विजयी
वार्ड -3 से भाजपा के कल्पना राणा विजयी
वार्ड-4 से भाजपा के अरुण सोलंकी विजयी
वार्ड-5 से भाजपा के राकेश डोभाल विजयी

उधम सिंह नगर
लालपुर नगर पंचायत में भाजपा की जीत
अध्यक्ष पद पर बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की

हरिद्वार
वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी जीते
वार्ड नंबर-2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय विजयी
वार्ड नंबर-3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा विजयी
वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ विजयी
वार्ड नंबर- 5 से भाजपा के अनिल वशिष्ठ जीते
वार्ड नंबर-6 से भाजपा के सुमित चौधरी चुनाव जीते
वार्ड नंबर-7 से भाजपा की श्रुति खेवरिया विजयी
वार्ड नंबर-8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता जीते
वार्ड नंबर-9 से कांग्रेस के सोहित सेठी जीते
वार्ड नंबर-10 से बीजेपी के सचिन कुमार जीते
वार्ड नंबर-11 से बीजेपी के दीपक शर्मा जीते

चमोली
थराली नगर पंचायत सीट पर कांग्रेस की बंपर जीत
थराली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
थराली से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत विजयी

पौड़ी गढ़वाल
स्वर्गाश्रम जोंक से कांग्रेस की बिंदियां अग्रवाल विजयी

बागेश्वर
बागेश्वर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा की जीत
भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह खेतवाल विजयी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *